संदेश

तुम ने पुकारा और हम चले आए - मोहम्मद रफ़ी, सुमन कल्याणपुर

तुम ने पुकारा और हम चले आए गाना:  तुम ने पुकारा और हम चले आए फिल्म: राजकुमार (1964) गायक: मोहम्मद रफ़ी, सुमन कल्याणपुर  गीतकार: शैलेन्द्र संगीतकार: शंकर जयकिशन   तुम ने पुकारा और हम चले आए    दिल हथेली पर ले आए रे तुम ने पुकारा और हम चले आए     जान हथेली पर ले आए रे आओ बैठो हमारे पहलू में पनाह ले लो    मेरी जलती हुई आँखों पे ये आँखें रख दो    ऐ मेरे प्यार के ख़्वाबों की हसीं शहज़ादी    होंठ क्यों कांप रहे हैं, ज़रा कुछ तो बोलो तुम ने पुकारा और हम चले आए    जान हथेली पर ले आए रे तुम ने पुकारा और हम चले आए आज खेलो मेरी ज़ुल्फ़ों से, इजाज़त है तुम्हें    मुझको छू लो, मेरी नस नस में शरारे भर दो    मेरे दिलदार मेरी आँखों में रहने वाले    मैं तुम्हारी हूँ, मेरी माँग में तारे भर दो तुम ने पुकारा और हम चले आए    दिल हथेली पर ले आए रे नाम रौशन है तुम्हीं से मेरे अफ़साने का    ज़िंदगी नाम है उल्फ़त में जीए जाने का    तुम अगर हमको न मिलते तो ये सूरत होती    लो...

बिंदिया चमकेगी - लता मंगेशकर

बिंदिया चमकेगी गाना:  बिंदिया चमकेगी फिल्म:  दो रास्ते (1969) गायक: लता मंगेशकर गीतकार: आनंद बक्शी  संगीतकार: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल    बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी तेरी नींद उड़े ते उड़ जाए कजरा बहकेगा, गजरा महकेगा माही रूस जाए ते रूस जाए बिंदिया चमकेगी... मैंने माना, हुआ तू दीवाना, जुलम तेरे साथ हुआ मैं कहाँ ले जाऊं अपनी लौंग का लश्कारा इस लश्कारे से, आके द्वारे से चल मुड़ जाए ते मुड़ जाए बिंदिया चमकेगी.. बोले कंगना, किसी का ओ सजना, जवानी पे ज़ोर नहीं लाख मना कर ले दुनिया, कहते हैं मेरे घुँघरू पायल बाजेगी, गोरी नाचेगी छत टूट-दी ये ते टूट जाए बिंदिया चमकेगी... मैंने तुझसे, मुहब्बत की है, गुलामी नहीं की बलमा दिल किसी का टूटे, चाहे कोई मुझसे रूठे मैं तो खेलूँगी, मैं तो छेड़ूँगी यारी टूट-दी ये ते टूट जाए बिंदिया चमकेगी... मेरे आँगन, बारात ले के साजन, तू जिस रात आएगा मैं ना बैठूँगी डोली में, मैं कह दूँगी बाबुल से मैं ना जाऊंगी, मैं ना जाऊंगी गड्डी टूर-दी ये ते टूर जाए बिंदिया चमकेगी...

परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना - मोहम्मद रफ़ी

  परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना गाना:  परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना फिल्म: जब जब फूल खिले (1965) गायक: मोहम्मद रफ़ी गीतकार: आनंद बक्शी  संगीतकार:  कल्याणजी-आनंदजी  परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना परदेसियों को है इक दिन जाना सच ही कहा है पंछी इनको रात को ठहरें तो उड़ जाएं दिन को आज यहाँ, कल वहाँ है ठिकाना परदेसियों से ना... बागों में जब-जब फूल खिलेंगे तब-तब ये हरजाई मिलेंगे गुज़रेगा कैसे पतझड़ का ज़माना परदेसियों से ना... प्यार से अपने ये नहीं होते ये पत्थर हैं ये नहीं रोते इनके लिये ना आँसू बहाना परदेसियों से ना... ना ये बादल ना ये तारे ये कागज़ के फूल हैं सारे इन फूलों के न बाग लगाना परदेसियों से ना... हमने यही इक बार किया था इक परदेसी से प्यार किया था रो-रो के कहता है दिल ये दीवाना परदेसियों से ना... आती है जब ये रुत मस्तानी बनती है कोई न कोई कहानी अबके बरस देखे बने क्या फ़साना परदेसियों से ना.. -------------------------------

तुमको हमारी उमर लग जाए - लता मंगेशकर

तुमको हमारी उमर लग जाए गाना:  तुमको हमारी उमर लग जाए फिल्म:  आई मिलन की वेला (1964) गायक: लता मंगेशकर गीतकार: हसरत जयपुरी  संगीतकार: शंकर जयकिशन    तुम्हें और क्या दूँ मैं दिल के सिवाय तुमको हमारी उमर लग जाए तुम्हें और क्या दूँ... मुरादें हों पूरी, सजे हर तमन्ना मुहब्बत की दुनिया के, तुम चाँद बनना बहारों की मंज़िल पे हँसना-हँसाना ख़ुशी में हमारी भी आवाज़ सुनना कभी ज़िन्दगी में कोई ग़म न आये तुमको हमारी उमर लग जाए... मुझे जो ख़ुशी है, तुम्हें क्या बताऊँ भला दिल की धड़कन को कैसे छिपाऊँ कहीं हो न जाऊँ, ख़ुशी से मैं पागल तुम्हें देख कर और भी मुस्कुराऊँ खुदा दिलजलों की नज़र से बचाए तुमको हमारी उमर लग जाए... सितारों से ऊँचा हो रूतबा तुम्हारा बनो तुम हर इक ज़िन्दगी का सहारा तुम्हें जिससे उल्फ़त हो मिल जाए तुमको समझ लो हमारी दुआ का इशारा मुक़द्दर तुम्हारा सदा जगमगाए तुमको हमारी उमर लग जाए...

पुकारता चला हूँ मैं - मोहम्मद रफ़ी

  पुकारता चला हूँ मैं गाना:  पुकारता चला हूँ मैं फिल्म: मेरे सनम (1965) गायक:  मोहम्मद रफ़ी  गीतकार: मज़रूह सुल्तानपुरी  संगीतकार: ओमकार प्रसाद नैय्यर  पुकारता चला हूँ मैं गली-गली बहार की बस एक छाँव ज़ुल्फ़ की बस इक निगाह प्यार की पुकारता चला हूँ मैं... ये दिल्लगी ये शोखियाँ सलाम की यही तो बात हो रही है काम की कोई तो मुड़ के देख लेगा इस तरफ़ कोई नज़र तो होगी मेरे नाम की पुकारता चला हूँ मैं... सुनी मेरी सदा तो किस यक़ीन से घटा उतर के आ गयी ज़मीन पे रही यही लगन तो ऐ दिल-ए-जवाँ असर भी हो रहेगा इक हसीन पे पुकारता चला हूँ मैं... -------------------------------

तुम्हीं मेरे मंदिर - लता मंगेशकर

  तुम्हीं मेरे मंदिर गाना:  तुम्हीं मेरे मंदिर फिल्म: ख़ानदान (1965) गायक: लता मंगेशकर  गीतकार: राजेन्द्र कृष्ण  संगीतकार: रवि तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा तुम्हीं देवता हो कोई मेरी आँखों से देखे तो समझे कि तुम मेरे क्या हो जिधर देखती हूँ उधर तुम ही तुम हो न जाने मगर किन खयालो में गुम हो मुझे देखकर तुम ज़रा मुस्कुरा दो नहीं तो मैं समझूंगी, मुझसे खफ़ा हो तुम्हीं मेरे मंदिर... तुम्हीं मेरे माथे की बिंदिया की झिलमिल तुम्हीं मेरे हाथों के गजरों की मंज़िल मैं हूँ एक छोटी-सी माटी की गुड़िया तुम्हीं प्राण मेरे, तुम्हीं आत्मा हो तुम्हीं मेरे मंदिर... बहुत रात बीती चलो मैं सुला दूं पवन छेड़े सरगम, मैं लोरी सुना दूं तुम्हें देखकर ये ख़याल आ रहा है के जैसे फ़रिश्ता कोई सो रहा हो तुम्हीं मेरे मंदिर...

तुझको मेरा प्यार पुकारे - आशा भोंसले, महेन्द्र कपूर

  तुझको मेरा प्यार पुकारे गाना:  तुझको मेरा प्यार पुकारे फिल्म: गुमराह (1993) गायक:  आशा भोंसले, महेन्द्र कपूर  गीतकार: साहिर लुधियानवी  संगीतकार: रवि  इन हवाओं में, इन फ़िज़ाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे  आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे  रुक ना पाऊं मैं, खिचती आऊं मैं, दिल को जब दिलदार पुकारे  आजा आजा रे तुझको मेरा पुकारे  तुझसे रंगत, तुझसे मस्ती इन झरनो में, इन फूलों में  तेरे दम से मेरी हस्ती झूले चाहत के झूलों में  मचली जायें शोख उमंगे, दो बाहों का हार पुकारे  आजा आजा रे  दिल में तेरे दिल की धड़कन, आँख में तेरी आँख का जादु  लब पर तेरे लब के संग, साँस में तेरी साँस की खुशबू  ज़ुल्फ़ों का हर पेंच बुलाये, आँचल का हर तार पुकारे  आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे  इन हवाओं में, इन फ़िज़ाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे  आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे  रुक ना पाऊं मैं, खिंचती आऊं मैं  दिल को जब दिलदार पुकारे  लौट रही हैं मेरी सदायें दीवरों से सर टकरा के  हाथ पकड़ कर चल...