हमें तुमसे प्यार कितना - किशोर कुमार, परवीन सुल्ताना
हमें तुमसे प्यार कितना
गाना: हमें तुमसे प्यार कितना
फिल्म: कुदरत (1981)
गायक: किशोर कुमार, परवीन सुल्ताना
गीतकार: मज़रूह सुल्तानपुरी
संगीतकार: आर. डी. बर्मन
हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
सुना गम जुदाई का, उठाते हैं लोग
जाने जिंदगी कैसे, बिताते हैं लोग
दिन भी यहाँ तो लगे, बरस के समान
हमें इंतज़ार कितना, ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुमसे प्यार कितना...
तुम्हें कोई और देखे, तो जलता है दिल
बड़ी मुश्किलों से फिर, संभालता है दिल
क्या क्या जतन करते हैं, तुम्हें क्या पता
ये दिल बेकरार कितना, ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुमसे प्यार कितना...
मैं तो सदा थी तुम्हरी दीवानी
भूल गए सैय्याँ प्रीत पुरानी
कद्र ना जानी, कद्र ना जानी
हमें तुमसे प्यार कितना...
कोई जो डारे तुमपे नयनवा
देखा ना जाए मोसे सजनवा
जले मोरा मनवा, जले मोरा मनवा
हमें तुमसे प्यार कितना...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें