पल पल दिल के पास - किशोर कुमार

 

पल पल दिल के पास




गाना: पल पल दिल के पास
फिल्म: ब्लैकमेल (1973)
गायक: किशोर कुमार 
गीतकार: राजेन्द्र कृष्ण 
संगीतकार: 

पल पल दिल के पास तुम रहती हो
पल पल दिल के पास तुम रहती हो
पल पल दिल के पास तुम रहती हो


हर शाम आँखों पर तेरा आँचल लहराए
हर रात यादों की बारात ले आए
मैं साँस लेता हूँ, तेरी खुशबू आती है
इक महका-महका सा पैगाम लाती है
मेरे दिल की धड़कन भी तेरे गीत गाती है


पल पल दिल के पास तुम रहती हो


कल तुझको देखा था, मैंने अपने आँगन में
जैसे कह रही थी तुम, मुझे बाँध लो बंधन में
ये कैसा रिश्ता है, ये कैसे सपने हैं
बेगाने हो कर भी, क्यों लगते अपने हैं
मैं सोच में रहता हूँ, डर-डर के कहता हूँ


पल पल दिल के पास तुम रहती हो



तुम सोचोगी क्यों इतना, मैं तुमसे प्यार करूँ
तुम समझोगी दीवाना मैं भी इकरार करूँ
दीवानों की ये बातें, दीवाने जानते हैं
जलने में क्या मज़ा है, परवाने जानते हैं
तुम यूँ ही जलाते रहना, आ-आ कर ख़्वाबों में


पल पल दिल के पास तुम रहती हो
जीवन मीठी प्यास ये कहती हो


पल पल दिल के पास तुम रहती हो

जीवन मीठी प्यास ये कहती हो





-------------------------------








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमें तुमसे प्यार कितना - किशोर कुमार, परवीन सुल्ताना

इन्तहा हो गई इंतज़ार की - किशोर कुमार, आशा भोंसले

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी - मो. रफ़ी