ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे - किशोर कुमार
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
गाना: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
फिल्म: शोले (1975)
गायक: किशोर कुमार, मन्ना डे
गीतकार: आनंद बक्शी
संगीतकार: आर. डी. बर्मन
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर
तेरा साथ ना छोड़ेंगे
ये दोस्ती हम नहीं...
मेरी जीत, तेरी जीत
तेरी हार, मेरी हार
सुन ऐ मेरे यार
तेरा ग़म, मेरा ग़म
मेरी जान, तेरी जान
ऐसा अपना प्यार
ज़ान पे भी खेलेंगे
तेरे लिये ले लेंगे
सबसे दुश्मनी
ये दोस्ती हम नहीं...
लोगों को आते हैं
दो नज़र हम मगर
देखो दो नहीं
हों जुदा या ख़फ़ा
अरे ऐ खुदा है दुआ
ऐसा हो नहीं
खाना-पीना साथ है
मरना-जीना साथ है
सारी ज़िन्दगी
ये दोस्ती हम नहीं...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें