मस्ती भरा है समां - लता मंगेशकर, मन्ना डे

 

मस्ती भरा है समां




गाना: मस्ती भरा है समां
फिल्म: परवरिश (1958)
गायक: लता मंगेशकर, मन्ना डे
गीतकार: हसरत जयपुरी 
संगीतकार: दत्ताराम वाडकर 



मस्ती भरा है समां
हम तुम हैं दोनों यहाँ
आँखों में आजा, दिल में समा जा,
झूमें ज़मीं आसमां

नीली आँख मिला लो जी, दिल में आज छुपा लो जी
बाहों में बाहें डालो जी, गिर ना जाए संभालो जी
भीगी हवाओं में ऐसी फिजाओं में, होश मुझे कहाँ
मस्ती भरा...

प्यार से प्यार सजाये चल, मन की प्यास बुझाए चल
प्यार का राग सुनाये चल, दिल का साज बजाये चल
पंछी भी गायेंगे, सबको सुनायेंगे, तेरी मेरी दास्ताँ
मस्ती भरा...






-------------------------------




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमें तुमसे प्यार कितना - किशोर कुमार, परवीन सुल्ताना

इन्तहा हो गई इंतज़ार की - किशोर कुमार, आशा भोंसले

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी - मो. रफ़ी