आपकी आँखों में कुछ महके - किशोर कुमार, लता मंगेशकर
आपकी आँखों में कुछ महके
गाना: आपकी आँखों में कुछ महके
फिल्म: घर (1978)
गायक: किशोर कुमार, लता मंगेशकर
गीतकार: गुलज़ार
संगीतकार: आर. डी. बर्मन
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आपकी आँखों में...
लब हिले तो मोगरे के फूल खिलते हैं कहीं
आपकी आँखों में क्या साहिल भी मिलते हैं कहीं
आपकी खामोशियाँ भी, आप की आवाज़ हैं
आपकी आँखों में...
आपकी बातों में फिर कोई शरारत तो नहीं
बेवजह तारिफ़ करना आपकी आदत तो नहीं
आपकी बदमाशियों के ये नये अंदाज़ हैं
आपकी आँखों में...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें