कोरा कागज़ था ये मन मेरा - किशोर कुमार, लता मंगेशकर

 

कोरा कागज़ था ये मन मेरा




गाना: कोरा कागज़ था ये मन मेरा
फिल्म: आराधना (1961)
गायक: किशोर कुमार, लता मंगेशकर 
गीतकार: आनंद बक्शी
संगीतकार: सचिन देव बर्मन 


कोरा कागज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा
सूना आंगन था जीवन मेरा
बस गया प्यार जिस पे तेरा

(टूट ना जाये सपने मैं डरता हूँ
नित दिन सपनों में देखा करता हूँ) 
नैना कजरारे मतवारे ये इशारे
खाली दरपन था ये मन मेरा
रच गया रूप इस में तेरा

कोरा कागज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा

चैन गंवाया मैने निंदिया गंवाई
सारी सारी रात जागूं दूँ मैं दुहाई
कहूँ क्या मैं आगे नेहा लागे जी ना लागे
कोई दुश्मन था ये मन मेरा 
बन गया मीत जा के तेरा

कोरा कागज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा

बागों में फूलों के खिलने से पहले
तेरे मेरे नैनों के मिलने से पहले
कहाँ की ये बातें 
मुलाकातें 
ऐसी रातें
टूटा तारा था ये मन मेरा
बन गया चांद होके तेरा

कोरा कागज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा



-------------------------------



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमें तुमसे प्यार कितना - किशोर कुमार, परवीन सुल्ताना

इन्तहा हो गई इंतज़ार की - किशोर कुमार, आशा भोंसले

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी - मो. रफ़ी