तुझे जीवन की डोर से - लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी
तुझे जीवन की डोर से
गाना: तुझे जीवन की डोर से
फिल्म: असली नक़ली (1962)
गायक: लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी
गीतकार: हसरत जयपुरी
संगीतकार: शंकर जयकिशन
तुझे जीवन की डोर से, बाँध लिया है, बाँध लिया है
तेरे ज़ुल्म-ओ-सितम, सर आँखों पर
लता: मैने बदले में प्यार के, प्यार दिया है, प्यार दिया है
तेरी खुशियाँ और गम, सर आँखों पर
तुझे जीवन की ...
अप्सरा कोई आए तो देखूँ नहीं
कोई बहकाये हंसके तो बहकूँ नहीं
अप्सरा कोई आए तो देखूँ नहीं
कोई बहकाये हंसके तो बहकूँ नहीं
तोरे मतवारे नैनों ने, जादू किया
ओ ... तोरे मतवारे नैनों ने, जादू किया
तेरी उल्फ़त सनम सर आँखों पर ...
मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू
मेरी तक़दीर और ज़िंदगानी है तू
मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू
मेरी तक़दीर और ज़िंदगानी है तू
लिये फ़िरते हैं सबसे छुपाये हुए
ओ ... लिये फ़िरते हैं सबसे छुपाये हुए
तेरी तसवीर हम सर आँखों पर ...
चाँड सूरज भी हैं तेरी परछाइयाँ
तुझ से रोशन हुई दिल की गहराइयाँ
तेरे चेहरे की झिलमिल से मंज़िल मिली
ओ तेरे चेहरे की झिलमिल से मंज़िल मिली
ऐसी प्यारी पूनम सर आँखों पर ...
तुझे जीवन की डोर से, बाँध लिया है, बाँध लिया है
तेरे ज़ुल्मो-सितम, सर आँखों पर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें